राजगढ़ के भोजपुर थाने के गांव कलीखेड़ा मे पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों मे जमकर विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष के 7 लोग घायल तो वहीं 1 की मौत हो गई। दूसरे पक्ष से भी 1 व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार भोजपुर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव कलीखेड़ा मे खेत पर कुए बनाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था जिसको लेकर आज मामूली कहासुनी हुई जिसके बाद देवीलाल तंवर के परिवार के लोगों पर बंशीलाल के परिवार के 15 हथियारों से लेस तलवार, फरसे व बंदूक से लोगों ने हमला बोल दिया जिसमे देवीलाल की मौत हो गई। वहीं उसके घर के गुलाबबाई, शंकरलाल, लीलाबाई, पन्नीबाई, बालचन्द, मांगीबाई, शिवसिंह घायल हो गए। घटना के बाद भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए खिलचीपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। पुलिस की माने तो बंशीलाल के पक्ष के लोग अभी हमले के बाद से फरार चल रहे हैं। वहीं पुलिस इसकी जांच मे जुटी हुई है। हमला करने वाले लोगों के डर से घायल लोग अस्पताल मे बेसुध होने के बाद भी कपकपाते नजर आ रहे थे। लगता है कि हमले का डर इनके दिल मे अभी भी बना हुआ है। वहीं देवीलाल का शव पी एम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया जायेगा। इन आरोपियों ने किया था हमला घायलों की माने तो बंशीलाल, देवीशंकर, खीमालाल, मोहनलाल, रायसिंह, गिरधारीलाल, मदनलाल, मोरसिंह, कल्याणसिंह, अमरसिंह, सरजूबाई, लीलाबाई, रामकली, शांतिबाई ने किया था।