लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह 23 दिसम्बर को सिलवानी तहसील में एक करोड़ 76 लाख रूपए के निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगे तथा उदयपुरा तहसील में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री सिंह 25 दिसम्बर को बेगमगंज में कृषक फसल बीमा खरीफ 2015 बीमा राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे तथा एक करोड़ 27 लाख 24 हजार 500 रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह बेगमगंज तहसील के ग्राम सलैया में एक करोड़ 32 लाख 32 हजार रूपए की लागत से बनने वाले मार्गो का शिलान्यास करेंगे।