नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि नोटबंदी के बाद पुराने नोट जमा करने तथा बैंकों से रुपए निकालने के लिए रिजर्व बैंक उसी तरह नियम बदल रहा है जैसे प्रधानमंत्री कपड़े बदलते हैं। श्री गांधी ने रिजर्व बैंक के नियम बदलने पर तीखी प्रतिक्रया करते हुए ट्वीट किया “रिजर्व बैंक उसी तरह से नियम बदल रहा है जैसे प्रधानमंत्री कपड़े बदलते हैं।कांग्रेस उपाध्यक्ष की यह टिप्पणी रिजर्व बैंक के सोमवार को पुराने नोट जमा करने के बारे में दिए गए नए दिशा निर्देश के बाद आयी है।
मोदी के कपड़े बदलने की तरह रिजर्व बैंक बदल रहा है नियम