*नई दिल्ली*। केंद्र सरकार ने मंगलवार को छोटे कारोबारियों को टैक्स में छूट का ऑफर देते हुए नए साल को तोहफा दिया है। डिजिटल ट्रांजैक्शंस करने वाले छोटे कारोबारियों के लिए 46 पर्सेंट तक की छूट का ऐलान किया। फाइनैंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘बैंकिंग मोड में ट्रांजैक्शंस को ट्रांसफर कर छोटे व्यापारी करीब 46 पर्सेंट तक टैक्स बचा सकते हैं।