देश के इतिहास का पहला मामला चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्य सचिव राम मोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. उनका धर अन्ना नगर में है जहां से कुछ दिन पहले मनी एक्सचेंज के रैकेट का पर्दाफाश हुआ था.सूत्रों के मुताबिक इनकमh टैक्स डिपार्टमेंट ने ये छापा शेखर रेड्डी से मिली जानकारी के बाद मारा. आपको बता दें कुछ ही दिनों पहले आयकर विभाग ने मनी एक्सचेंज के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया था. 90 करोड़ रुपये कैश और 100 किलोग्राम सोना बरामद होने के मामले में श्रीनिवास रेड्डी, शेखर रेड्डी और प्रेम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. गुप्त सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग ने अन्ना नगर और टी नगर सहित आठ जगहों पर स्थित ज्वैलरी शॉप पर एक साथ छापेमारी की. यहां से 90 करोड़ रुपये कैश और 100 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है. सोने की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बरामद किए गए कैश में 80 करोड़ प्रतिबंधित 500-1000 के नोट हैं.