मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के रायगढ़ में एक शख्स ने देश की उन्नति और शांति के लिए समाधि ली है. इस दौरान ये व्यक्ति गड्ढे में ही देवी की पूजा करते हुए शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की जाएगी. रायगढ़ निवासी सोनू पुष्पद ने पांच दिन के लिए समाधि ली है. इसके लिए उन्होंने जमीन में सात फीट लंबा, चार फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा खुदवाया. इस गड्ढे में ऊपर एक जाली रखी गई है, जिसे गिट्टी से ढंका गया है. इस गड्ढे में ही सोनू शक्ति की आराधना करते हुए देश की अखंडता-उन्नति के साथ ही सेना का मनोबल बढ़ाने और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए पूजा कर रहे हैं. पांच दिन पूरे होने के बाद सोनू तिरंगा झंडा हाथ में लिए अपनी समाधि खत्म करेंगे और गड्ढे से बाहर आएंगे. जब तक वो समाधि लिए हुए हैं, तब तक सोनू कुछ भी नहीं खाएंगे. जानकारी के मुताबिक, सोनू ऐसा पिछले नौ सालों से करते आ रहे हैं. गड्ढे में रहते हुए वो मां की अराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं.