होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016/ होशंगाबाद विधायक डां सीताशरण शर्मा की विधायक निधि से कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने एक निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने विधायक निधि से होशंगाबाद के ग्राम उन्द्राखेडी में ब्यावरा उन्द्राखेडी मार्ग सेरिघौडा खेडी मार्ग के मुरमीकरण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। कार्य की नोडल ऐजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होशंगाबाद है।