होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव की अध्यक्षता में 16 दिसम्बर को प्रात: 10:30 बजे से कलेक्टर कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कान्फ्रेंस कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा भी की जाएगी। कलेक्टर कान्फ्रेंस में बैतूल, हरदा व होशंगाबाद जिले के कलेक्टर्स एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहेंगे।