राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी छिन्दवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नागपुर के लिये रवाना हुए। नागपुर से वे वायुसेना के विमान से नई दिल्ली जाएँगे। हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति को राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास और छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री एवं मिनिस्टर इन वेटिंग श्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कमलनाथ और विधायकों तथा अन्य जन-प्रतिधिनियों ने विदाई दी।