नई दिल्ली*। एक्सिस बैंक ने कथित अनियमितताओं की जांच शुरू करते हुए कुछ सराफा व्यापारियों के चालू बैंक खाते निलंबित कर दिये हैं। बैंक की चौंदनी चौक शाखा के दो मैनेजरों को अवैध रूप से पुराने नोट बदलने में एक रैकेट की मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नोटबंदी के बाद हुए लेनदेन की जांच करने के क्रम में कुछ सराफा कारोबारियों के चालू बैंक खाते अस्थाई रूप से निलंबित किये हैं। बैंक को इन खातों की जांच अगले कुछ दिनों में पूरी होने की उम्मीद है।
*एक्सिस बैंक ने निलंबित किये सराफा कारोबारियों के खाते