नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज से शुरू हुआ, आज मां जगदम्बा के पहले स्वरुप शैलपुत्री की पूजा की जाती है. देशभर के मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी हैं. लोग माता के दर्शन करके सुख,शांति,समृधि बनी रहे इसकी कामना कर रहे हैं. मान्यताओं के मुताबिक देवी दुर्गा किसी ना किसी सवारी पर सवार होके आती हैं. वैसे नवरात्र 9 दिन का होता है लेकिन इस बार नवरात्र पर विशेष संयोग बन रहा है. ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है. इस लिए इस बार नवरात्र दस दिनों का होगा. नवरात्र के शुभ अवसर पीएम मोदी ने दी लोगों को शुभकामनाएं, ट्वीट करते हुए मोदी ने लिखा,- ‘आप सभी लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं’ जानें- किस दिन होगी देवी के किस स्वरुप की पूजा अक्टूबर शनिवार – प्रतिपदा ( शैलपुत्री) अक्टूबर रविवार – प्रतिपदा ( शैलपुत्री) अक्टूबर सोमवार – द्वितीया (ब्रह्मचारिणी) अक्टूबर मंगलवार – तृतीया (चन्द्रघंटा) अक्टूबर बुधवार – चतुर्थी (कूष्मांडा) अक्टूबर बृहस्पतिवार – पंचमी ( स्कंदमाता) अक्टूबर शुक्रवार – षष्ठी ( कात्यायनी) अक्टूबर शनिवार – सप्तमी ( कालरात्रि) अक्टूबर रविवार – अष्टमी (महागौरी) अक्टूबर सोमवार – नवमी ( सिद्धदात्री) अक्टूबर मंगलवार – विजयदशमी, दशहरा